फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना कफ्र्यू का नहीं हो रहा पालन, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

Thu, 06 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। कोविड महामारी भयावह रूप ले चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है। इसके बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बुधवार को अकबरपुर में दुकानें खुली रहीं। लोगों ने खूब आवागमन किया। पुलिस ओवर ब्रिज चौराहे के नीचे मूक दर्शक बनी मौजूद रही। यही स्थित लगभग जिले के हर कस्बे की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं और जिम्मेदार इसका कड़ाई से पालन करा भी नहीं पा रहे हैं। इससे आम दिनों की तरह सड़क पर चहल पहल दिख रही है। अभी तक पुलिस चुनाव में व्यस्त होने की बात कहती थी लेकिन अब सारा फोर्स थानों में मौजूद है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं। बुधवार को अकबरपुर में पूरे दिन आवागमन होता रहा। फल, सब्जी, परचून, जनरल स्टोर आदि की दुकानें खुली रहीं। लोग भीड़ लगाकर खरीददारी करते रहे।
विज्ञापन

वहीं बच्चों को लेकर कई परिवार यात्रा करते देखे गए। अकबरपुर में आटो, टेंपो चालक खूब सवारियां ढो रहे हैं। उन पर भी रोक नहीं लग पा रही है। आटो व टेपों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलते हैं। संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। शिवली में लोग आवागमन करते रहे। दुकानदारों पर लॉक डाउन उल्लंघन की कार्रवाई करने के बाद भी वह चोरी छिपे नियमों का तोड़ कर बिक्री कर रहे हैं। संदलपुर में लॉकडाउन होने के बाद भी दुकानदार चोरी छिपे सामान बेच रहे हैं। इससे ग्राहक पहुंच कर भीड़ लगाते हैं। रसूलाबाद में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ गश्त करके लॉक डाउन का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइज कराए गए दफ्तर
रसूलाबाद में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों व बैंकों को सैनिटाइज कराया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने रसूलाबाद डाकघर, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, जिला सहकारी बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालयों को सैनिटाइज किया। नगर की गलियों को भी सैनिटाइज कराया गया।

बंदी के आदेश के बाद भी हो रही शराब की बिक्री
शिवली। लॉकडाउन में बंदी के आदेश के बावजूद कस्बे की अंग्रेजी शराब की दुकान में बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार रात छापा मारकर दुकान के बाहर रखे 162 क्वाटर बरामद किए। सेल्समैन दुकान को बंद कर बाहर बैठकर बिक्री कर रहा था। पुलिस पहुंचते वह फरार हो गया। कस्बे के कल्यानपुर रोड बैरी सवाई में अंग्रेजी शराब की दुकान है। एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया मंगलवार की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब ठेके में अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed