फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, रिकार्ड 57 संक्रमित मिले

Thu, 15 Apr 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona
दस्तमपुर गांव में हॉटस्पॉट जोन सील कराते तहसीलदार लाल सिंह। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लोगों की जान पर आफत बनकर आई है। बुधवार को झींझक कस्बा निवासी कोरोना संक्रमित महिला की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार को जिले में एएसपी समेत 57 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें तीन न्यायिक कर्मी, महिला जिला अस्पताल का एक कर्मी व सीएचसी अकबरपुर का स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। बुधवार को मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल सहित होम आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

झींझक निवासी चक्की कारखाना में काम करने वाले कर्मी की 45 वर्षीय पत्नी को जुकाम, बुखार की शिकायत पर मंगलवार को एंटीजन किट से जांच की गई। कोरोना की पुष्टि पर जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बुधवार को महिला की मौत हो गई। झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महिला को गंभीर हालत मेें कानपुर रेफर किया गया था। एक दिन में रिकार्ड 56 कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कानपुर से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 36, एंटीजन किट जांच में 20 संक्रमित निकले। इसमें तीन माती कार्ट कर्मी भी शामिल हैं। साथ ही अकबरपुर सीएचसी व महिला जिला अस्पताल का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं रसूलाबाद में चार, अकबरपुर में 25, झींझक में तीन, राजपुर में तीन, अमरौधा में आठ सहित अन्य जगहों के संक्रमित शामिल हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 215 हो गई है। बुधवार को पांच को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। एल-01 में चार मरीज भर्ती हैं। कोरोना से 33 लोगों की जान जा चुकी है। 2061 संक्रमितों में 1813 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित क्षेत्र को सील कर हाटस्पाट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तैयारियां मातम में बदली
झींझक। कस्बे की कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर घर में चल रही बेटी की शादी की खुशियां बुधवार को मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि बेटी का 25 अप्रैल को तिलक व 30 अप्रैल को विवाह होना तय है। घर मेें लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और सामान एकत्रित किया जा रहा था, लेकिन मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed