फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

1328 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Fri, 29 Jan 2021 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाते नोडल अफसर डा.महेंद्र जतारया। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में 11 केंद्रों के 22 बूथ पर स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्करों ने उत्साह व खुशी के बीच वैक्सीनेशन कराया। 2496 के सापेक्ष 1328 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिले में 53.2 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सका। नेटवर्क की समस्या से जिला अस्पताल में महज 50 कर्मियों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरी तैयारियों के बीच अस्पतालों में वैक्सीनेशन हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल की नेटवर्क समस्या को दूर नहीं किया जा सका। इसकेचलते वहां 161 के सापेक्ष महज 50 कर्मियों का ही वैक्सीनेशन हो सका। अकबरपुर सीएचसी में 250 कर्मियों का वैक्सीनेशन होना था, लेकिन 94 लोगों को ही टीका लगा। पुखरायां में भी 250 के सापेक्ष 94, डेरापुर में 235 के सापेक्ष 131, झींझक में 184 के सापेक्ष 117, शिवली सीएचसी में 250 के सापेक्ष 199, देवीपुर सीएचसी में 250 के सापेक्ष 145, सिकंदरा में 249 के सापेक्ष 138, रसूलाबाद में 227 के सापेक्ष 162, हवासपुर में 220 के सापेक्ष 92, सरवनखेड़ा में 220 के सपेक्ष 106 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। सबसे ज्यादा 79.6 प्रतिशत शिवली में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में सबसे कम 31.1 प्रतिशत वैक्सीनेशन रहा। देरशाम सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व कोविड-19 के नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतराया ने भी वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। लोग बेहिचक टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन लगवाकर बोले, कोई दिक्कत नहंी
कानपुर देहात। कोरोना वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर बेहिचक टीका लगवा रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल पुरुष के महिला बूथ पर स्वास्थ्य कर्मी रत्नेश बाजपेयी ने वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। अकबरपुर सीएचसी में डॉ. जेजे जोसफ ने वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने टीका लगने के बाद खुशी जताई। कहा कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। लोगों को अफवाह से बचने की जरूरत है। जिला अस्पताल में पुरुष बूथ पर टीकाकरण कराने वाली आशा उर्मिला देवी ने बताया कि उन्हें टीकाकरण के बाद बेहद खुशी है। आशा कार्यकर्ता सपना देवी ने बताया कि टीकाकरण कब लग गया पता भी नहीं चला। आधे घंटे कक्ष में बैठने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने अन्य लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।

वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराती लाभार्थी।

वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराती लाभार्थी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed