फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोविड अस्पताल का डॉक्टर व प्रवासी निकला कोरोना संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गजनेर कोविड अस्पताल से संबद्ध डॉक्टर और अहमदाबाद से आया एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रवासी को गजनेर कोविड अस्पताल भेजा गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 58 पहुंच गई है। इनमें 52 प्रवासी हैं।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा के कठेठी गांव का युवक गुजरात के अहमदाबाद में दवा का व्यवसाय करता है। कोरोना के चलते वह 30 जून को अकबरपुर आया था। उसी दिन सैंपल लेकर महामाया पॉलीटेक्निक अकबरपुर में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित को कोविड अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि अब तक मिले 58 कोरोना मरीजों में एक की सैनिटाइज पीने से मौत हुई है। 46 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब 11 एक्टिव केस हैं। जिले से अब तक 6582 संदिग्धों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 6189 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 393 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत कराई है। इसके तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड टास्क फोर्स बैठक हुई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 647 टीमें लगाई गई हैं। यह पांच से 15 जुलाई तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक हर रोज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरों का सर्वे करेगी। प्रत्येक टीम को थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे। हर टीम को कम से कम 50 घरों का सर्वे करना अनिवार्य होगा। अगर किसी में कोरोना के संभावित लक्षण मिलते हैं तो उसकी जिला अस्पताल में जांच कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एमओईसी, ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed