फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

जिले में कोरोना संक्रमित निकला आठवां प्रवासी,

Sat, 23 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
शिवली (कानपुर देहात) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव के युवक के संक्रमित निकलने पर क्वारंटीन सेंटर के 28 लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को जिले मेें आठवां प्रवासी कोरोना संक्रमित निकला है। वह परिवार समेत गुजरात के अहमदाबाद से जिले में आया था। परिवार को शिवली के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संक्रमित युवक को गजनेर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पराैंख के मजरा सेवारामपुर निवासी एक युवक गुजरात के अहमदाबाद से 11 मई को ट्रेन से आगरा आया था। वहां से बस से शिवली के क्वारंटीन सेंटर आया। उसके साथ पत्नी, पांच वर्षीय बेटा व 11 माह की बच्ची भी है। युवक अहमदाबाद में सूट सिलाई का काम करता है। उसके लार का नमूना 19 मई को जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एसडीएम मैथा राम शिरोमणि व मैथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ पाठक स्वास्थ्य टीम लेकर मौके पर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर के 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

अब शेष 28 लोगों की भी जांच कराई जाएगी। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि संक्रमित युवक के बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शिवली के क्वारंटीन सेंटर से गुजरात के अहमदाबाद से आया एक युवक 15 मई को कोरोना पॉजिटिव निकला था। वह मजदूरी करता है। रूरा क्षेत्र के अपौना बनीपारा का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को भेजे जा चुके 1401 सैंपल
कानपुर देहात। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले से अभी तक 1401 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमे से आठ पॉजिटिव केस निकले हैं। इनमे से एक युवक के सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई थी। एक संक्रमित ठीक हो चुका है। छह केस अभी एक्टिव हैं। 1236 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य की रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं। अभी तक निकले सभी कोरोना संक्रमित बाहर से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed