फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

अब एक साथ नहीं खुल सकेगा पूरा बाजार

Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने अकबरपुर में सभी तरह की दुकानों को सड़क को बाईं और दाईं श्रेणी में विभाजित कर खोलने का आदेश दिया है। कपड़ा, गारमेंट, होजरी, हार्डवेयर, पेंट की दुकानें दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। किराना, सब्जी, फल व दूध की दुकानों के खुलने का समय अब सुबह सात बजे से 11 बजे तक होगा। कालोनी की एकल दुकानें खुली रहेंगी। मिठाई, चाय की दुकान व ढाबे बंद रहेंगे। हाट बाजार भी बंद रहेंगे। साप्ताहिक बंदी बुधवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल मेडिकल स्टोर खुलेंगे। दुकानों में कर्मचारियों को ग्लब्स व मास्क लगाना होगा। एक समय में पांच ग्राहक दुकान के बाहर मौजूद रह सकने की छूट रहेगी। 17 मई तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

इस तरह खुलेंगी दुकानें
सभी दाईं ओर की दुकानें रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को खुलेंगी। इनमें अकबरपुर में आघू बंबा से आरटीओ आफिस तक, माती रोड पवन तनय हॉस्पिटल से नेशनल हॉस्पिटल रूरा रोड तक की दुकानें हैं। मैकू लाल पेट्रोल पंप के सामने से रूरा चौराहा होकर मंदिर तक और बाढ़ापुर रोड तिराहा से बंटी शर्मा की दुकान से ईदगाह तिराहा तक की दुकानें दाई ओर आती हैं।
विज्ञापन

बाढ़ापुर रोड तिराहा से खादी भंडार होकर अगनू की गुमटी तक, हाईवे सर्विस रोड तरफ से पॉवर हाउस रोड होकर राकेश मेडिकल स्टोर तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी। इसी तरह रामलीला मैदान से कुंजीलाल चक्की तिराहा तक और बालकिशन सेठ की दुकान से कैलाश चप्पल वाले तक की सड़क मार्ग की दाई तरफ की दुकानें रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को खुलेंगी। इन दुकानों के बाई तरफ की सभी दुकानें सोमवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलेंगे ई-रिक्शा व टेंपो
डीएम ने बताया कि ई-रिक्शा व टेंपो का संचालन बंद रहेगा। अन्य तहसीलों के नगर निकायों की दुकानों को इसी आधार पर खोलने का आदेश एसडीएम जारी करेंगे। दुकान के सामने अतिक्रमण करना व फुटपाथ पर बाजार लगाना प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बिके कपड़ों की वापसी नहीं की जाएगी। ग्राहकों के कपड़ों का ट्रायल करने पर रोक रहेगी। दुकानों पर 50 फीसदी कर्मचारी रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed