फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

डॉक्टरों को फूलों की टोकरी देकर आंबेडकर जयंती मनाई

Tue, 14 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। मंगलवार को जिले में सादगी से डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का खयाल रखा गया।
विज्ञापन

अकबरपुर में अंडरपास पर डॉ. बीआर आंबेडकर जनकल्याण सेवा समिति की ओर से कारोना से बचाव में जुटे सीएचसी के डॉ. आईएच खान औरअन्य स्टाफ को फूलों की टोकरी देकर सम्मानित किया गया। यहां विनोद कुमार बौद्ध, पूनम बौद्ध, सिद्धार्थ व सिद्धांत मौजूद रहे। माती विकास भवन में जिला विकास अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न कुमार यादव ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, नाजिर कौशल किशोर मौजूद रहे।
शिवली में जयंती पर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मनीष सैनी, रमाकांत अग्निहोत्री मौजूद रहे। मैथा में एसडीएम रामशिरोमणि, नायब तहसीलदार स्वाति गुप्ता, राहुल दीक्षित, रविकांत कमल ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रूरा में आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। पुखरायां में डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती नगरपालिका कार्यालय में मनाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ रामअचल कुरील सभासद नफीस अहमद, वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार संखवार, मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार पाल, प्रमोद गुप्ता, आशीष कुमार, रामसिंह, धर्मपाल ने अंतर से खड़े होकर माल्यार्पण किया। वहीं अपना दल (एस) किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कटियार ने घर में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। बुद्ध बिहार में पहुंच कर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप संखवार और वीरेंद्र संखवार ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भोगनीपुर कोतवाली में मंगलवार की शाम आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें 66 कांस्टेबिलों ने प्रतिभाग किया। सोओ आशा पाल सिंह, कोतवाल चंद्र शेखर दुबे और एसएसआई दिनेश कुमार सिंह की देखरेख मेें प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed