{"_id":"5e877f538ebc3e6feb3e95a6","slug":"corona-akbarpur-news-knp553606780","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब तक पहुंचे जानकारी, दूर भगाएंगे कोरोना महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा में घर के बाहर दीवार पर कोरोना से बचाव का स्लोगन लिखता केंद्रीय विद्यालय का छात्र।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। कोरोना आपदा में मदद के लिए शुक्रवार को सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया। यह नंबर लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय विद्यालय माती के छात्र शिवम ने पहल की। कोरोना से बचाव के लिए घर पर रहें और स्वच्छता रखे की अपील करने के साथ ही कई दीवारों पर कोरोना आपदा हेल्पलाइन नंबर लिख रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संकट को लेकर बच्चे मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। कई बच्चे गुल्लक तोड़कर सहायता राशि दान कर चुके हैं। आपदा के समय स्वप्रेरणा से बच्चों की अनूठी पहल सबका ध्यान खींच रही है। शुक्रवार को रूरा में शिवम ने हेल्पलाइन नंबर व कोरोना से बचाव की अपील वॉल पेंटिंग कर की। अकबरपुर रोड की दीवार पर एक छात्र को हेल्पलाइन नंबर पेंट से लिखते देख स्थानीय उदयवीर सिंह, नाहर सिंह यादव ने सराहना की। शिवम ने बताया कि चित्रकला के लिए खरीदे रंग से आपदा के समय हेल्पलाइन नंबर दीवार पर लिखने का विचार आया। कहा कि इससे आमजन को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।