फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conversion case, Accused bank account freeze

धर्म परिवर्तन मामला: आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर पड़ताल में जुटी एसआईटी, फंडिंग का अंदेशा

Sat, 05 Sep 2020 01:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Conversion case, Accused bank account freeze
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में एसआईटी ने फंडिंग का इनपुट मिलने के बाद जूही लाल कॉलोनी और जाजमऊ के आरोपियों के बैंक खाते खंगालने शुरू कर दिए हैं। ये खाते जांच तक फ्रीज रहेंगे।
विज्ञापन


खातों में फंडिंग के साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें फंडिंग करने वाले संगठनों का पता लगाया जाएगा। इस बारे में नोडल अधिकारी एसपी साउथ दीपक भूकर ने टीम को निर्देश दिए हैं। बर्रा से शालिनी यादव के फिजा बनने के बाद जबरन धर्मपरिवर्तन के मुद्दे ने तेजी पकड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद कई और मामले पकड़े गए थे। सभी का कनेक्शन जूही लाल कॉलोनी से था। इसकी जांच के लिए आईजी मोहित अग्रवाल ने एसआईटी गठित की है। नोडल अधिकारी एसपी साउथ दीपक भूकर की अभी तक की जांच में कुल नौ ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को जानकारी मिली कि हिंदू समुदाय की युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने से लेकर शोषण करने या उन्हें विदेश में बेचने तक के कार्य में कोई संगठन आरोपियों को फंडिंग कर रहा है। इसी फंडिंग की वजह से आरोपी कोर्ट के सबसे महंगे वकीलों से लेकर महीनों अंडरग्राउंड रहकर खर्च वहन कर रहे हैं।

नोडल अधिकारी के अनुसार जूही लाल कॉलोनी के मो. फैसल व जाजमऊ के नफीस के खातों को खंगाला जा रहा है। फंडिंग के साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई का जाएगी। फंडिंग करने वाले संगठनों का भी खुलासा किया जाएगा। 

पुलिस ने किशोरी के दर्ज कराए बयान
नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी निवासी किशोरी का दो माह पूर्व रायपुरवा निवासी मो. शाहरुख ने अपहरण कर लिया था। उसका शारीरिक शोषण किया। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी को आरोपी के साथ बरामद कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। मां के अनुसार आरोपी ने बेटी पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया था।

किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज 
चकेरी, पटेल नगर में किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। मामले के आरोपी आदिल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बता दें कि पटेल नगर निवासी किशोरी (16) को क्षेत्र का आदिल खान बहलाकर घर ले गया था। फिर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली थी। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed