फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conversion: ATS interrogated Aditya, returned home after five days, Umar Gautam was confronted with Aditya

धर्मांतरण: एटीएस ने आदित्य से की पूछताछ, पांच दिन बाद लौटा घर, उमर गौतम का आदित्य से कराया गया आमना सामना

Fri, 16 Jul 2021 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:52 PM IST
सार

काकादेव निवासी मूक-बधिर आदित्य उर्फअब्दुल की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि पिछले सप्ताह बुधवार को एटीएस की टीम उन्हें, बेटे आदित्य और पति राकेश कुमार गुप्ता को पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई थी।

विज्ञापन
Conversion: ATS interrogated Aditya, returned home after five days, Umar Gautam was confronted with Aditya
आदित्य से बना अब्दुल - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकियों से धर्मांतरण मामले का कनेक्शन जांचने के लिए एटीएस ने धर्मांतरण के शिकार आदित्य उर्फ अब्दुल को पांच दिनों की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आदित्य अपने परिवार के साथ लखनऊ से कानपुर आ गया। इस दौरान पुलिस ने आदित्य का सामने धर्मांतरण कराने वाले उमर गौतम और जहांगीर से भी कराया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एटीएस को धर्मांतरण और लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों से कोई कनेक्शन नहीं मिला है। काकादेव निवासी मूक-बधिर आदित्य उर्फअब्दुल की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि पिछले सप्ताह बुधवार को एटीएस की टीम उन्हें, बेटे आदित्य और पति राकेश कुमार गुप्ता को पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई थी।
विज्ञापन


एटीएस की टीमों ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इस दौरान आदित्य को पकड़े गए आतंकियों और जांच की जद में आए आतंकियों की फोटो दिखाई गई। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में धर्मांतरण मामला और आतंकियों का आपस में कनेक्शन सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed