फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Controversy between BJP and SP workers over sloganeering

जालौन: नारेबाजी को लेकर भाजपाई-सपाई भिड़े, मची अफरातफरी

Mon, 10 Jan 2022 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jan 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Controversy between BJP and SP workers over sloganeering
आपस में भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले के कोंच में भीड़भाड़ वाले इलाके मारकंडेयश्वर तिराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टीवी चैनल की चर्चा में सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान गालीगलौज और हाथापाई की नौबत देख दोनों दलों के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। यह स्थिति उस समय बनी जब टोंटी चोर और विधायक चोर जैसे जुमले हवा में उछले और दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, एक टीवी चैनल के रिपोर्टर मारकंडेयश्वर तिराहे पर चुनाव को लेकर एक कार्यक्रम चौराहा चर्चा कर रहे थे। जिसमें सपा, भाजपा, बसपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों का पक्ष रख रहे थे। इसी बीच टोंटी चोर और विधायक चोर जैसे जुमले हवा में तैरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे भाजपाई और सपाई खेमे में गर्माहट आ गई और दोनों दलों के लोग आपस में भिड़ गए। बात गालीगलौज और हाथापाई तक जा पहुंच गई। पर दोनों दलों के कुछ वरिष्ठों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया, साथ ही चैनल वालों ने भी अपने तामझाम समेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed