{"_id":"61db2aa45b9dd331267ed669","slug":"controversy-between-bjp-and-sp-workers-over-sloganeering","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: नारेबाजी को लेकर भाजपाई-सपाई भिड़े, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: नारेबाजी को लेकर भाजपाई-सपाई भिड़े, मची अफरातफरी
Mon, 10 Jan 2022 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में जालौन जिले के कोंच में भीड़भाड़ वाले इलाके मारकंडेयश्वर तिराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टीवी चैनल की चर्चा में सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
इस दौरान गालीगलौज और हाथापाई की नौबत देख दोनों दलों के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। यह स्थिति उस समय बनी जब टोंटी चोर और विधायक चोर जैसे जुमले हवा में उछले और दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए।
दरअसल, एक टीवी चैनल के रिपोर्टर मारकंडेयश्वर तिराहे पर चुनाव को लेकर एक कार्यक्रम चौराहा चर्चा कर रहे थे। जिसमें सपा, भाजपा, बसपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों का पक्ष रख रहे थे। इसी बीच टोंटी चोर और विधायक चोर जैसे जुमले हवा में तैरने लगे।
विज्ञापन
जिससे भाजपाई और सपाई खेमे में गर्माहट आ गई और दोनों दलों के लोग आपस में भिड़ गए। बात गालीगलौज और हाथापाई तक जा पहुंच गई। पर दोनों दलों के कुछ वरिष्ठों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया, साथ ही चैनल वालों ने भी अपने तामझाम समेट लिए।