{"_id":"5cd85dcabdec2207476e25ea","slug":"contractor-s-death-in-bolero-car-collision-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से कार की हुई भिड़ंत, ठेकेदार की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से कार की हुई भिड़ंत, ठेकेदार की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Sun, 12 May 2019 11:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में रविवार सुबह अजमेर से भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कार से आ रहे पेटी कांट्रेक्टर (निजी ठेकेदार) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बिधूना सीएचसी से डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है। बोलेरो सवार को मामूली चोट आई है।
मूल रूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा असालतगंज निवासी रामप्रकाश (50) पुत्र बाबूलाल पत्नी श्यामादेवी (45) के साथ कार से अजमेर से कानपुर देहात आ रहे थे। रामप्रकाश अजमेर में पेटी कांट्रेक्टर थे। कानपुर देहात के गड़रियन पुरवा में उनकी भतीजे की शादी होनी है।
बिधूना रोड पर भट्ठा के सामने बेला की तरफ से सपरिवार आ रहे सोनू भदौरिया निवासी बाघपुर की बोलेरो की कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से रामप्रकाश की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया
ग्रामीणों ने यूपी डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया और श्यामादेवी को बिधूना सीएचसी ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई। कार का सामान भतीजे की सुपुर्दगी में दे दिया है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा असालतगंज निवासी रामप्रकाश अब सपरिवार अजमेर में रहने लगे थे। परिवार में पत्नी श्यामादेवी, दो बेटे अनुज और अतुल हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। हादसा होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया।