{"_id":"5ede079d84b2c46bd3051612","slug":"container-collision-overturns-tractor-driver-dies-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, शव देख बदहवास हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, शव देख बदहवास हुए परिजन
Mon, 08 Jun 2020 03:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे का साला घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक भाग निकला।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव निवासी राजकुमार (30) पुत्र रामबहादुर ने बिल्हौर के पलिया गांव निवासी अपने बहनोई हरिओम के गांव से तीन दिन पहले पुराना ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर लेने पलिया गया था। ट्रैक्टर न चला पाने से वह बहन के ससुर हीरालाल (50) के साथ पलिया से घर बांगरमऊ आ रहा था।
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर पंचूपुरवा गांव के पास कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से ट्रैक्टर चला रहे बहन के ससुर हीरालाल की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा राजकुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए।