फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of new line from Bhaupur to Panki,  Railway Safety Commissioner inspected

भाऊपुर से पनकी तक नई लाइन: रेल संरक्षा आयुक्त ने जांचे मानक,119 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हुआ ट्रायल

Thu, 21 Apr 2022 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त ने भाऊपुर से पनकी तक बन रही चौथी लाइन का निरीक्षण किया। यह नई लाइन बनने से अब दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी सेंट्रल तक बिना रुके आ सकेंगी। 

विज्ञापन
Construction of new line from Bhaupur to Panki,  Railway Safety Commissioner inspected
पनकी स्टेशन में चार नंबर लाइन का निरीक्षण करते अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से कानपुर आने वाली ट्रेनों के लिए भाऊपुर से पनकी तक बनाई गई 11 किमी लंबी चौथी रेल लाइन का बुधवार को 119 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सीआरएस ट्रायल किया गया। पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त, सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने सुबह 10 से शाम सवा पांच बजे तक बारीकी से सुरक्षा और संरक्षा के मानक जांचे। यह दिल्ली-हावड़ा रूट का अहम सेक्शन है और इस पर मिशन रफ्तार के तहत 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाने का प्रोजेक्ट चल रहा है।

विज्ञापन

सीआरएस सुबह 10 बजे पनकी से भाऊपुर तक ट्रॉली पर बैठकर गए। उनके साथ इंजीनियर भी मौजूद रहे। 11 किमी तक उन्होंने ट्रॉली पर बैठकर एक-एक प्वाइंट की जानकारी ली और उतरकर उसे चेक भी किया। भाऊपुर पहुंचने के बाद वह अपनी स्पेशल ट्रेन से पनकी तक आए। उन्होंने 119.4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चौथी रेलवे लाइन पर ट्रेन दौड़ाई। करीब सात घंटे के ट्रायल के बाद अब वह अपनी रिपोर्ट देंगे। उनकी हरी झंडी के बाद दिल्ली से आने वाली ट्रेनें चौथी लाइन से गुजरने लगेंगी।

विज्ञापन

हरी झंडी मिली, तो नहीं होगी ये दिक्कत
अभी तक दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भाऊपुर से पनकी तक एक ही लाइन पर आती हैं। सिंगल लाइन होने से ट्रेनें एक के पीछे एक आती हैं या फिर आगे वाली ट्रेन को रोककर दूसरी को गुजारा जाता है। अब दिल्ली से आनी वाली ट्रेनों के लिए भी दो रेलवे लाइन होंगी, तो भाऊपुर से पनकी तक ट्रेनें फंसेंगी नहीं। पनकी से कानपुर सेंट्रल तक अप और डाउन में पहले से दो-दो रेलवे लाइन हैं। पनकी से भाऊपुर तक अप लाइन यानी दिल्ली जाने वाली दो अप लाइनें थीं और अब भाऊपुर से पनकी आने वाली ट्रेनों के लिए भी दो डाउन लाइनें तैयार हो गई हैं। निरीक्षण के दौरान कानपुर क्षेत्र के डिप्टी चीफ इंजीनियर जावेद अख्तर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed