{"_id":"5d35f29c8ebc3e6ca435e50c","slug":"constable-s-son-passed-out-pcs-j-examination-in-first-attemped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने बिना कोचिंग पढ़े पहली कोशिश में पास की पीसीएस-जे परीक्षा, हासिल किया 429 वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने बिना कोचिंग पढ़े पहली कोशिश में पास की पीसीएस-जे परीक्षा, हासिल किया 429 वां स्थान
Mon, 22 Jul 2019 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिपाही का बेटा (सतनाम) बना जज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के डेरापुर निकट शेरपुर गांव के सिपाही जगतपाल सिंह का छोटा बेटा सतनाम यादव जज बन गया है। सतनाम ने पहले प्रयास में ही पीसीएस (जे) की परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। उसने बिना कोचिंग पढ़े ही 429 वां स्थान प्राप्त किया है।
उसके पिता सिपाही पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। सतनाम सिंह यादव ने वर्ष 2018 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया। उनकी शिक्षा की शुरूआत गांव के प्राइमरी विद्यालय से हुई। सतनाम ने कक्षा तीन तक गांव के विद्यालय में पढाई की।
इसके बाद जय नारायण इंटर कालेज कानपुर नगर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट राम स्वरूप इंटर कालेज पुखरायां से किया। श्री जनका देवी डिग्री कॉलेज मंगलपुर से बीएससी और क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर नगर से परास्नातक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
इसके बाद एलएलएम की पढ़ाई जारी है। सतनाम की मां सियादेवी गृहणी हैं। बड़ा भाई सतपाल यादव सीआरपीएफ में नौकरी करता है। सतनाम ने अपनी सफलता का श्रेय माता और पिता को दिया।