फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   constable murder case: police sent two accused to jail

सिपाही हत्या प्रकरण: प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही देश दीपक की हत्या, प्रेमिका और भतीजे को भेजा जेल, आलाकत्ल बरामद

Mon, 06 Jun 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jun 2022 12:39 AM IST
सार

बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने प्रेमिका और भतीजे को जेल भेजा है। 

विज्ञापन
constable murder case: police sent two accused to jail
मृतक सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही देश दीपक की दो जून को ब्रह्मनगर स्थित उसके कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बिहार के सीवान निवासी प्रेमिका और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खाली प्लॉट से आलाकत्ल चापड़ और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


देश दीपक वर्ष 2019 से बिल्हौर थाने में तैनात थे। उनकी इसी साल 22 अप्रैल को शादी हुई थी। दीपक की हत्या के बाद एडीजी जोन भानु भास्कर ने सर्विलांस समेत छह टीमें लगाई थीं। सर्विलांस की मदद से सिपाही के कई युवतियों से प्रेम संबंधों का पता चला था। इनमें सीवान निवासी युवती की लोकेशन घटना के दिन शहर में ही मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने सीवान बड़वाखुर्द निवासी लालसा कुमारी उर्फ लल्ली व बिहार, सारण मसरख दक्षिण टोला निवासी उसके भतीजे अभिषेक कुमार साहनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हत्या कबूली। उनके पास से सिपाही का मोबाइल भी बरामद किया गया। एसपी आउटर ने राजफाश करने वाली टीम को 50 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed