फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   constable died on the road due to damper tire burst

डंपर का टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टी सिपाही के सिर में धंंसी, मौके पर तोड़ा दम

Sun, 26 Apr 2020 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
constable died on the road due to damper tire burst
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात के पुखरायां में भोगनीपुर थाने की अमरौधा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही राजनंदन सिंह (26) रविवार को जनपद की सीमा पर बनी चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान एक ट्रक का टायर फटने से सड़क की गिट्टी उखड़कर सिपाही के सिर पर धंस गई। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यमुना नदी के पार कालपी, जालौन में कानपुर देहात की सीमा पर चेक पोस्ट बनाया गया है। ताकि गैर जनपदों से आने जाने वालों को लॉकडाउन का पालन कराया जा सके। उनको रोककर क्वारंटीन कराया जा सके। इस चेक पोस्ट पर शनिवार की रात अमरौधा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह और सिपाही राजनंदन सिंह समेत कई सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

 

रविवार की भोर पहर झांसी से कानपुर की तरफ आ रहे गिट्टी से लदे डंपर का टायर बैरियर के पास आते ही धमाके के साथ फट गया। इससे सड़क की गिट्टी उखड़ी और उछल कर सिपाही राजनंदन के सिर धंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल गया। चौकी प्रभारी सहकर्मियों के साथ राजनंदन को पुखरायां सीएचसी ले गए।

वहां पर प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने उसकी अस्पताल से छुट्टी कर कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अमरौधा पुलिस चौकी ले गए। रविवार की सुबह वह लघुशंका के लिए उठने लगा, तभी बेहोश होकर गिर गया। सहकर्मी फौरन उसे कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम कानपुर में ही कराया जा रहा है। सिपाही राजनंदन प्रयागराज के थाना कोरांव के  कोचपुरा खुर्द गांव का रहने वाला था। वह 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। हादसे की सूचना राजनंदन के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed