फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable died after falling from balcony, accident happened due to loss of balance, body sent for postmortem

Unnao: बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 02 Jun 2023 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

Unnao News: रात करीब 1:30 बजे कमरे के सामने छत की बालकनी के पास खड़ा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जमीन पर आ गिरा। आनन फानन लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Constable died after falling from balcony, accident happened due to loss of balance, body sent for postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सिपाही तीसरी मंजिल पर बालकनी से नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल सिपाही को सीएचसी लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के गांव चांदपुर निवासी हरि सिंह का पुत्र अजीत सिंह (31) साल 2020 बैच का सिपाही था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती पुरवा कोतवाली में थी। वह मोहल्ला दीपक बिहार कस्बा निवासी प्रफुल्ल गुप्ता के मकान में तीसरे मंजिल पर किराए पर रहता था।
विज्ञापन

गुरुवार को ड्यूटी करवा घर गया था। रात करीब 1:30 बजे कमरे के सामने छत की बालकनी के पास खड़ा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जमीन पर आ गिरा। उसी बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव का कराया जा रहा है पोस्टमार्टम
घटना की सूचना परिजनों को दी गई है, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उचित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed