फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conspiracy to spoil the atmosphere between PM Modi's visit in UP, fiercely abusing and fighting between two sides, heavy force deployed

Kanpur: पीएम मोदी के दौरे के बीच माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट, 19 लोग गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2022 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी दौरे पर है। कानपुर में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है। दरअसल, बिल्हौर में राहुल नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर दूसरे समुदाय के थे। मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
Conspiracy to spoil the atmosphere between PM Modi's visit in UP, fiercely abusing and fighting between two sides, heavy force deployed
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर कस्बे के पंतनगर मोहल्ले में पुरानी खुन्नस और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई, देखते ही देखते दोनों पक्षों में सरिया, चाकू, तलवार और ईट पत्थर चल गए। घटना में दो युवकों की गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद और 15 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर थाने से फोर्स बुलाकर तैनात की गई है। मौके पर आईजी कानपुर रेंज प्रशांत कुमार भी पहुंचेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंतनगर मोहल्ला निवासी मोहर सिंह के पुत्र प्रथम अपने साथी राहुल कुमार के साथ साइकिल से किसी काम से जा रहा था। तभी पूर्व सभासद टोनी और भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रहमान के घर के सामने वाली गली में बाइक से आए कुछ लोगों ने उक्त दोनों को घेर लिया।
विज्ञापन




उन पर तलवार, चाकू और सरिया आदि से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जब तक बाहर निकलते बाइक से आए हमलावर गाली गलौज और विशेष नारेबाजी करते हुए मौके से फरार हो गए। मोहर सिंह ने बताया कि राहुल की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हाथ भी धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रथम के सिर छाती हाथ और पैरों में सरिया के हमले के कारण गहरे घाव हुए हैं। सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर किया है। आरोप है कि राजीव नगर मोहल्ला निवासी काशिफ खान, दानिश, हाशिम, तमिल, जाहिर, दाऊद, काफिर, सोहेल, अरबाज, शाहनवाज आदि लोगों ने अपने 15 से ज्यादा साथियों के साथ हमला कर दिया। 

इंस्पेक्टर बिल्हौर अरविंद कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर 10 नामजद और 15 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलवा करने के चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, घटना की जानकारी पर एक हिंदूवादी संगठन के लोग भी देर रात तक मौके पर डटे रहे।

आईजी जोन ने जानकारी देते हुए बताया कि  बिल्हौर में छात्रों को दो गुटों में हुए विवाद हआ था, जिसके बाद धार्मिक नारे लगाए गए थे। पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार और अन्य आरोपियाें को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed