फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressman campaign against Prime Minister for lok sabha election 2019

मोदी को शिकस्त देने के लिए 'हाथ की चाल', क्या नमो का विजय रथ रोक पाएगी कांग्रेस

Mon, 13 May 2019 04:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 May 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Congressman campaign against Prime Minister for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने कानपुर कांग्रेस कमेटी की टीम वाराणसी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कानपुर से 10 सदस्यीय दल पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रचार करने के लिए 15 मई को रवाना होगा। 
विज्ञापन


17 मई को चुनाव प्रचार बंद होने तक शहर से गए कांग्रेसी, पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों, मोदी सरकार की गलत नीतियों की घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कानपुर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि छठे चरण में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री के प्रचार से वापस आए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता अब वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए रवाना होंगे। 16 और 17 मई को वाराणसी की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा।

मतगणना की तैयारी शुरू
कांग्रेसियों ने 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना एजेंट बनाने के लिए तेज-तर्रार कार्यकर्ताओं से औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। विधानसभा के लिहाज से मतगणना एजेंट तय होने के बाद इन्हें अनुभवी कांग्रेसी प्रशिक्षण भी देंगे। शहर अध्यक्ष के मुताबिक 19 से 21 मई के बीच किसी दिन प्रशिक्षण सत्र आयोजित कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed