फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress workers angry

कांग्रेसियों ने जगह जगह पुतले फूंके

Thu, 23 Jul 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 23 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
congress workers angry
केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जिले में जगह जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फुंककर नारेबाजी और विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नीतम सचान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले फूंके। जिले भर के प्रत्येक न्याय पंचायत में सुबह से केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अकबरपुर क्षेत्र में जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, नारी सुरक्षा आदि जनकल्याणकारी योजनाओं पर मोदी सरकारी नाम मात्र का बजट दे रही है। रात दिन खनिज की चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के निर्देश पर जिले के तीन विकास खंड अकबरपुर, सरवनखेड़ा मलासा के क्षेत्र में रनियां रायपुर, सरवनखेड़ा गजनेर अकबरपुर तहसील देवीपर, चौराहा बरौर मेें सूट-बूट वाली मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

प्रदेश महासचिव महेश दीक्षित, प्रदेश सचिव कालिंदी तिवारी, राम किशोर दिवाकर, महासचिव सुरेश सक्सेना, अमर सिंह पाल, भूरा कठेरिया. चंद्र प्रकाश सचान, गब्बर सिंह परमार राजेंद्र पाल, अमर नाथ द्विवाकर सुनील कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, शकील अहमद, सुरजीत सिंह परिहार शशि यादव आदि ने पुतला कार्यक्रम में रहे।


कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी, अरूण द्विवेदी, विष्णु स्वरूप वर्मा आदि ने भी पुतला फूंका और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed