{"_id":"5c28d198bdec22570156b273","slug":"congress-protest-against-the-accidental-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए बेहद संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए बेहद संगीन आरोप
Sun, 30 Dec 2018 10:25 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है। यूपी के हरदोई जिले में कांग्रेस ने फिल्म का विरोध करने के साथ ही प्रधानमंत्री और अनुपम खेर को निशाने पर लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने देश की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की छवि को खराब करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक मंदी से उबारा था और गरीबों के लिए मनरेगा जैसी योजना लागू की। मीडिया प्रभारी भुट्टो मियां ने कहा कि मोदी जी देश को गुमराह कर रहे हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आफताब हैदर ने कहा कि अनुपम खेर व प्रधानमंत्री दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।