फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress National General Secretary Priyanka Gandhi's visit to Mahoba

प्रियंका का हमला: महोबा में बोलीं- भाजपा की नीयत साफ नहीं, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मंच से करते हैं झूठे वादे

Sat, 27 Nov 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Nov 2021 02:43 PM IST
सार

महोबा में प्रियंका गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां देश का श्रमिक और नौजवान तपस्या कर रहा है। शनिवार को शहर के पठा रोड स्थित छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने कहा कि किसानों के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi's visit to Mahoba
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मंच से झूठे वादे करते हैं। प्रधानमंत्री जी आठ हजार करोड़ के जहाज पर घूमते हैं लेकिन प्रति व्यक्ति आय नहीं बढ़ा सकते। किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी तपस्या नहीं कर रहे।
विज्ञापन


वह तो बड़े-बड़े जहाजों में घूम रहे हैं। यहां देश का श्रमिक और नौजवान तपस्या कर रहा है। शनिवार को शहर के पठा रोड स्थित छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने कहा कि किसानों के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने अपनी सरकार में बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज दिया था। इस बार प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


जो लोग आर्थिक तंगी के चलते कोरोना काल में बिजली बिल जमा नहीं कर सके, उनका बिल माफ किया जाएगा। अन्ना पशुओं की समस्या से निजात के लिए यूपी में छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगार है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्हें अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने के साथ बसपा व सपा पर भी तंज कसा। कहा कि चुनाव के समय धर्म व जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की बात होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, झांसी के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया सुल्तान, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राकेश सचान, आलोक चतुर्वेदी, बृजेंद्र व्यास, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी समेत विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रियंका ने किए यह वादे
बुंदेलखंड की वीरभूमि महोबा से प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों व छात्राओं से कई वादे किए। कहाकि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते बिजली बिल जमा न करने वालों का बिल माफ होगा। महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। कांग्रेस वीरांगना झलकारी बाई के नाम से हर जिले में विद्यालय बनवाएगी।

कोई भी बीमारी होने पर दस लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने इंटरमीडिएट की छात्राओं को स्मार्टफोन व स्नातक की छात्राओं को ई-स्कूटी, महिलाओं के लिए बस की यात्राएं प्रदेश भर में मुफ्त, आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का मानदेय बढ़ाकर दस हजार किए जाने, 2,500 में गेहूं व धान और 400 रुपये में गन्ना खरीद, कोरोना से आर्थिक मार वाले परिवारों को 25 हजार रुपये देने, 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार, संविदा व ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed