{"_id":"5cb181b1bdec2214586c4bdc","slug":"congress-made-strategies-against-the-bjp-in-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस मुद्दे को भुनाने में जुटी कांग्रेस, भाजपा को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मुद्दे को भुनाने में जुटी कांग्रेस, भाजपा को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति
Sat, 13 Apr 2019 12:04 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के सांसद को भले ही वहां की जनता चुनेगी लेकिन कानपुर की बंद पड़ी लाल इमली मिल वहां पर बड़ा मुद्दा बनने जा रही है। लाल इमली के श्रमिकों को बीते 20 महीने से वेतन न मिलने के मामले को वहां पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुद्दा बनाने की कांग्रेस ने तैयारी कर ली है।
लाल इमली से जुड़े कई श्रमिक नेता वहां पहुंच भी गए हैं। लाल इमली मिल कपड़ा मंत्रालय के अधीन आती है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी वहां से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वे जोर-शोर से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

ऐसे में उनके ही मंत्रालय के अधीन आने वाली लाल इमली मिल के श्रमिकों की बदहाली को हथियार बनाकर कांग्रेस इस्तेमाल करना चाहती है। वेतन आदि के अभाव में यहां के तमाम श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इंटक नेता आशीष पांडेय की अगुवाई में कई श्रमिक नेता अमेठी पहुंच गए हैं।
यहां पर छह मई को मतदान होना है। ऐसे में लाल इमली के श्रमिकों के वेतन मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि इस बीच बीआईसी प्रबंधन ने श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए 52 करोड़ से अधिक की मांग कपड़ा मंत्रालय से की है। संभावना है कि जल्द वेतन भुगतान हो भी जाए।

कांग्रेस भी नहीं चला पाई मिल
कांग्रेस लाल इमली मिल के श्रमिकों के वेतन भुगतान को बड़ा मुद्दा बनाने में जरूर जुटी है लेकिन जब कानपुर क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल थे तब भी मिल की हालत अच्छी नहीं थी। इस दौरान भी मिल के श्रमिकों को वेतन भुगतान में समस्या रही थी। इसके अलावा कांग्रेस की केंद्र में सरकार होने के बाद भी मिल को चलाया नहीं जा सका था।