{"_id":"5c854192bdec22147609d926","slug":"congress-leaders-big-statement-on-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घमासान: कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान, बोले सरकार की आंखों में है मोतियाबिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घमासान: कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान, बोले सरकार की आंखों में है मोतियाबिंद
Sun, 10 Mar 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जनता बदलाव चाहती है। जेल से लेकर सड़क तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं। सरकार की आंखों में मोतियाबिंद है। जनता 2019 में ऑपरेशन करने जा रही है। प्रदेश में अर्द्ध सैनिक बलों को लगाकर चुनाव कराया जाए।
यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने रविवार को वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ शिलान्यास करने से केंद्र और प्रदेश सरकार की हताशा ही नजर आती है। कुछ योजनाएं पहले शुरू हो गईं होती तो शायद धरातल पर आकार के रूप में नजर आतीं और उनकी पूरी होने की संभावनाएं भी बनती लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रधानमंत्री के कई शहरों में किए गए शिलान्यास लोगों को भ्रमित करने के लिए किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व सरकारों से कोई अनुभव नहीं लिया और न ही मुख्यमंत्री ने उन्हें बताने का प्रयास किया कि चुनाव के समय शिलान्यास करने से कोई भी चुनाव में विजय प्राप्त नहीं कर सका।
बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ समीक्षा ही करते रहे। भाजपा सांसद केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद जिले में कोई बड़ा पूंजी निवेश नहीं करा पाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तो सिर्फ रंग बदलने में लगे हैं, जबकि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है।
प्रवक्ता अशोक सिंह ने मुलायम सिंह यादव एंव अखिलेश यादव के बारे में कहा कि जिस जनपद ने प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिए बावजूद इसके रोजगार के नाम पर जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए। हालात यह हैं कि जनपद के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष मो.राशिद आदि उपस्थित रहे।