फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress leader trouble in city

श्रीप्रकाश गुट एंड अदर्स, लूट में फंसे कांग्रेसी ब्रदर्स

Sun, 29 Mar 2015 03:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
congress leader trouble in city
शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थकों और विरोधी गुट के बीच छिड़ी जंग खुलकर सामने आ गई है। एक सप्ताह पहले दोनों गुटों के बीच तिलक हाल के बाहर हुई मारपीट के मामले में दोेनों तरफ से कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीप्रकाश गुट की तरफ से प्रदेश सचिव शरद मिश्र, इकबाल अहमद और दूसरे गुट की तरफ से शहर इकाई के उपाध्यक्ष फिरदौस अजहर और महासचिव इफ्तिखार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही दोनों गुटों के कई लोगों के खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


22 मार्च को तिलक हाल में होली मिलन समारोह में नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, सांसद समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।  बाहर कांग्रेस नेता इकबाल अहमद ने शहर उपाध्यक्ष फिरदौस अजहर को बेअंदाज तरीके से बुलाया। इसका फिरदौस के समर्थकों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव हाजी इफ्तखार अली बेग, राशिद इराकी और फिरदौस के अन्य समर्थकों के एतराज जताने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। फिरदौस अजहर और इकबाल अहमद का मामला खत्म हो गया था। इसके बाद फिरदौस समर्थक हाजी इकबाल का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शरद मिश्र और उनके समर्थकों से विवाद हो गया था।

वरिष्ठ कांग्रेसजनों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि बाद में किसी के उकसाने पर कोतवाली थाने में पेंचबाग निवासी राशिद इराकी ने शरद मिश्र और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

इधर, इकबाल अहमद ने शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव हाजी इफ्तखार अली बेग, उपाध्यक्ष फिरदौस अजहर उर्फ लालू, मोहम्मद अफजाल, राशिद इराकी समेत पांच लोगों को नामजद कराते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों एक-दूसरे पर नकदी और चेन लूटने का आरोप लगाया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौच, धमकी और लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में  बात करने के लिए श्रीप्रकाश जायसवाल को दो तीन बार फोन मिलाया गया, पर उन्होंने नहीं उठाया।


दूसरी ओर कांग्रेस नेता शरद मिश्र ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप सरासर झूठे हैं। यह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश है। वह रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

दोनों पक्षों का बैठाकर आपस में सुलह कराई जाएगी। फिलहाल एफआईआर की जानकारी मुझे नहीं है। रविवार को बैठक की जाएगी।

- हरप्रकाश अग्निहोत्री शहर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed