{"_id":"6adfc272c4e66ac4980a05a8","slug":"congress-gears-up-for-mega-rally-in-delhi-on-november-1-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1695527-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक नवंबर की दिल्ली में महारैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक नवंबर की दिल्ली में महारैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए कानपुर मंडल में तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने मंडल से हजारों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी सोमवार को तिलक हाल में पार्टी नेताओं ने दी। महारैली में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, वोट चोरी, लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर केंद्र सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच ने प्रेसवार्ता में दी।
राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों से जनता परेशान है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों से दलित और पिछड़ा समाज चिंतित है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को महारैली के लिए जुटाया जा रहा है। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देहात अध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौड़ ने कहा कि पार्टी का अभियान वोट बचाओ, देश बचाओ के संदेश के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।