{"_id":"5bcc936dbdec22694e6b6f17","slug":"congress-focus-on-first-time-voters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदाता बनने वालों पर कांग्रेस की नजर, पार्टी ने तैयार की रणनीति, फूट पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदाता बनने वालों पर कांग्रेस की नजर, पार्टी ने तैयार की रणनीति, फूट पर भी चर्चा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
तिलक हॉल में हुई बैठक में बोलते शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: कांग्रेस पार्टी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को खोजकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अभियान शुरू करने जा रही है। रविवार को पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में हुई बैठक में शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस अभियान में तेजी से काम करने को कहा। इस दौरान पार्टी में चल रही आपसी फूट को लेकर उठापटक भी नजर आई।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को इस संकल्प के साथ काम करना है कि इस बार लोकसभा की सीट पार्टी के खाते में आनी तय है। मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से काफी संख्या में लोग वोट नहीं डाल पाते। इस कारण पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ धन्नासेठ और जनाधार विहीन लोग सांसदी का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे हैं..
तिलक हॉल में हुई बैठक में कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर ने कहा कि कांग्रेस जन किसी गुटबाजी मे न पड़ें और न ही किसी के बहकावे में आएं। शहर के कुछ धन्नासेठ और जनाधार विहीन लोग शहर अध्यक्ष को बदनाम कर शहर अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने और सांसदी का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे हैं।
पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्र ने कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि कांग्रेस उनकी बदौलत चल रही है। कार्यक्रम के अंत में अमृतसर में हुए रेल हादसे के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायन मिश्र, जगदीश मिश्र व रमाकान्त मिश्र को श्रद्घांजलि दी गई। संचालन शंकर दत्त मिश्र ने किया।
पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्र ने कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि कांग्रेस उनकी बदौलत चल रही है। कार्यक्रम के अंत में अमृतसर में हुए रेल हादसे के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायन मिश्र, जगदीश मिश्र व रमाकान्त मिश्र को श्रद्घांजलि दी गई। संचालन शंकर दत्त मिश्र ने किया।