फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019

जानिए आपके किस नेता के पास है कितनी संपत्ति, एक पूर्व सांसद की मार्कशीट बन सकती है सियासी मुद्दा

Tue, 09 Apr 2019 02:35 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल

अकबरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल की संपत्ति पांच साल में 96 लाख रुपये बढ़ गई है। पिता के निधन के बाद उनके हिस्से में 14 लाख की एक एकड़ कृषि भूमि आई। टकटौली कानपुर देहात में एक प्लाट भी बढ़ा। राजाराम पाल ने पैसा नगद रखने के बजाय बैंक में रखने की आदत डाली है।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में उनके पास दो लाख रुपये नकद थे तो अब 30 हजार रुपये ही नगद हैं। सिरोह सराय में एक एकड़ कृषि भूमि कीमत 14 लाख, आवास विकास हंसपुरम में प्लाट 752094 रुपये, टकटौली कानपुर देहात में प्लाट 2060000 रुपये, एक फ्लैट लखनऊ में कीमत 28 लाख रुपये। पत्नी के नाम 2.32 लाख की संपत्ति, खुद पर 12 लाख का कर्ज,  कुल संपत्ति 13823600 रुपये, असलहों का ब्योरा नहीं। दिल्ली में एक मुकदमा। कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल की शैक्षिक योग्यता बीए, एलएलबी है।

विज्ञापन

प्लाट के आधे हिस्से की मालकिन उनकी पत्नी हैं

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी
कानपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी की संपत्ति दो साल में 28 लाख 45 हजार 802 रुपये बढ़ गई है। उनकी पत्नी के पास 28 लाख 72 हजार 595 रुपये के जेवरात हैं। पचौरी के पास दो लाख 87 हजार 547 रुपये का सोना है। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति तीन करोड़ 94 लाख 59 हजार 129 रुपये बताई थी।

अब शपथ पत्र में चार करोड़ 23 लाख चार हजार 931 रुपये बताई गई है। पत्नी के पास 78 लाख 98 हजार 860 रुपये की संपत्ति है। सत्यदेव पचौरी के पास 75 हजार 500 रुपये कीमत की रायफल और 90 हजार 700 रुपये कीमत की रिवॉल्वर है। विसायकपुर कानपुर देहात में 77.49 लाख रुपये की कृषि भूमि है। स्वरूप नगर, नवीन नगर, रामकृष्ण नगर में मकान और शताब्दी नगर योजना में प्लाट है। स्वरूप नगर में मकान और शताब्दी नगर में प्लाट के आधे हिस्से की मालकिन उनकी पत्नी हैं।

 

भोले से ज्यादा उनकी पत्नी के पास नकदी

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले
अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले से ज्यादा उनकी पत्नी के पास नकदी है। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार उनकी खुद की संपत्ति 29 लाख 80 हजार रुपये बढ़ गई है। 2014 के चुनाव में भोले के हाथ में दो लाख 13 हजार 110 रुपये और पत्नी के हाथ में एक लाख 24 हजार 240 रुपये थे। अब भोले के पास एक लाख 48 हजार 916 और पत्नी के पास एक लाख 89 हजार 918 रुपये नकद हैं।

भोले के पास पांच साल पहले पच्चीस ग्राम सोना था। अब बढ़कर सौ ग्राम हो गया है। बैंक में जमा 3166397.99 रुपये, पत्नी के बैंक में जमा 129754 रुपये। आठ लाख का लोन है। थाना अकबरपुर, रूरा, रसूलाबाद, मंगलपुर, डेरापुर में मुकदमें दर्ज। इसमें कई में फाइनल रिपोर्ट और स्पंज। एक में दोषमुक्त। कुछ हाईकोर्ट में विचाराधीन और कार्यवाही स्थगित के आदेश। शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल।
 
विज्ञापन

एक मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत दस हजार रुपये

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा
जालौन से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने रिटर्निंग अफसर को दिए अपने संपत्ति के ब्यौरे में अपनी कुल चल संपत्ति 36,86,066 रुपये बताई है। हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास नगदी के रूप में 2 लाख रुपये, एसबीआई बैंक में 22,04,462 रुपये, यूनियन बैंक में 10,295, सेंट्रल बैंक में 19,309 व इलाहाबाद बैंक में 2000 रुपये जमा हैं।

इसके साथ उनके नाम एक मोटर साइकिल भी है, जिसकी कीमत दस हजार रुपये बताई है। वहीं उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवर व रिवॉल्वर भी है। इसके साथ ही उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नगद, 200 ग्राम सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर है। इसके साथ उन्होंने अचल संपत्ति में अपने कोंच में मकान के साथ कुछ प्लाट व 2.8386 हेक्टेयर भूमि भी बताई है।


 

कुर्सी जाने के बाद भी बढ़ी संपत्ति

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
पूर्व सांसद अशोक रावत
वर्ष 2014 में मिश्रिख से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर हारने वाले पूर्व सांसद अशोक रावत की संपत्ति कुर्सी जाने के बाद भी बढ़ी है। उनकी पत्नी के पास जेवर पांच वर्ष में पहले की अपेक्षा कम हो गए, लेकिन अशोक रावत के पास जेवर बढ़ गए। अशोक रावत के पास इस समय कुल 3 करोड़ 56 लाख 20 हजार 88 रुपये की परिसंपत्तियां हैं।

नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के मुताबिक पूर्व सांसद और अब मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत 52 वर्ष के हैं। उनके पास 66 लाख 20 हजार 88 रुपये की चल संपत्तियां हैं, जबकि दो करोड़ 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी मोनिका रावत के पास 31 लाख 51 हजार 119 रुपये की चल और 70 लाख 51000 रुपये की अचल संपत्ति है।

वर्ष 2014 में दाखिल किए गए हलफनामे में अशोक रावत ने अपनी चल संपत्तियां 77 लाख 62 हजार 714 रुपये बताई थी, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां उनके पास थीं। इसी तरह वर्ष 2014 में उनकी पत्नी मोनिका रावत के पास 31 लाख 7246 रुपये की चल संपत्तियां और 25 लाख रुपये की अचल संपत्तियां थीं। अशोक रावत पर 12 लाख 36 हजार 178 रुपये का वाहन ऋण भी है, जबकि उनकी पत्नी पर 44 लाख 99 हजार 292 रुपये की देनदारी है। 
 

अब भी उनके पास जेवर के नाम पर यही सब है

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भले ही सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा हार गईं थीं, लेकिन आर्थिक रूप से वह पिछले पांच वर्ष में कहीं अधिक मजबूत हो गईं हैं। वर्ष 2014 तक स्कॉर्पियो से चलने वाली ऊषा वर्मा अब फॉरच्यूनर पर सवार हैं। पिछले पांच वर्ष के दौरान उन्होंने कोई जेवर नहीं खरीदे हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र कुछ यही हकीकत बयां कर रहा है। पांच वर्ष में उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 56 लाख 32 हजार 948 रुपये से बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 14 हजार 526 रुपये हो गई है। 

2014 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय दाखिल किए गए शपथपत्र के मुताबिक ऊषा वर्मा की चल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 2 लाख 82 हजार 948 रुपये थी जो वर्ष 2019 तक बढ़कर 1 करोड़ 31 लाख 14 हजार 526 रुपये जा पहुंची है। 2014 में ऊषा वर्मा के पास 1 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्तियां थीं, जो अब 1 करोड़ 87 लाख रुपये की हैं। ऊषा वर्मा के पुत्र प्रफुल्ला वर्मा के पास पांच वर्ष पहले 32 लाख 37 हजार 522 रुपये की चल संपत्तियां थीं, जो अब 62 लाख 88 हजार 751 रुपये हो गई है। हालांकि प्रफुल्ल की अचल संपत्ति की कीमत कम हुई है।

वर्ष 2014 में उनके पास 44 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्तियां थीं, जो अब 43 लाख रुपये की हैं। ऊषा वर्मा पर दस लाख रुपये का वाहन ऋण 2014 के लोकसभा चुनाव में था। अब दस लाख साठ हजार 639 रुपये का वाहन ऋण है। ऊषा वर्मा के पास पांच वर्ष पहले भी साढ़े तीन सौ ग्राम सोने के जेवर, हीरे की एक अंगूठी और एक जोड़ी कान के बुंदे व पांच सौ ग्राम के चांदी के बर्तन थे। अब भी उनके पास जेवर के नाम पर यही सब है।

हलफनामे में उन्होंने बताया था कि वर्ष 1979 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक हैं

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद जयप्रकाश
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद जयप्रकाश की संपत्तियों में पिछले पांच वर्ष में 12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 में दाखिल किए गए नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र मेें उन्होंने कुल संपत्तियां लगभग दो करोड़ रुपये की बताई थी। सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे के मुताबिक अब उनके पास 14 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियां हैं। 

जयप्रकाश 61 वर्ष के हैं। उनके पास दो करोड़ 11 लाख 19 हजार 286 रुपये की चल संपत्तियां हैं। 12 करोड़ 54 लाख 85 हजार रुपये की अचल संपत्ति भी है। उनकी पत्नी उन्नाव की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति रावत के पास भी 8 करोड़ 55 लाख रुपये की परिसंपत्तियां हैं। इनमें 75 लाख 31 हजार 841 रुपये की चल और 7 करोड़ 79 लाख 79 हजार 600 रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। जयप्रकाश पर 26 लाख 15 हजार 368 रुपये की बकायेदारी भी है।

जयप्रकाश के विरुद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जयप्रकाश ने पिछला लोकसभा चुनाव मिश्रिख से सपा के टिकट पर लड़ा था। तब नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने बताया था कि वर्ष 1979 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। सोमवार को दाखिल नामांकन के साथ दिए हलफनामे में उन्होंने खुद को 1980 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक बताया है। जोकि सियासी मुद्दा भी बन सकता है।

करोड़पति होते हुए भी बैंक के कर्जदार

Congress candidate Rajaram Pal has 30 thousand rupee cash lok sabha election 2019
सुब्रत पाठक
कन्नौज जिले से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे सुब्रत पाठक करोड़पति होते हुए भी बैंक के कर्जदार हैं। उनके पास अचल संपत्ति 3,31,35,000 रुपये है। चल संपत्ति एक करोड़ 62 लाख 18 हजार रुपये है। पत्नी की संपत्ति 45 लाख 34 हजार रुपये है। सुब्रत ने एसबीआई कानपुर से आवास के लिए 15 लाख 88 हजार रुपये का ऋण लिया है। बैंक ऑफ इंडिया से 14 लाख रुपये का कार लोन लिया है।

बैंक ऑफ इंडिया से एमएल पैलेस के लिए 57 लाख 83 हजार रुपये का ऋण लिया है। सुब्रत के पास नगद में 2 लाख 80 हजार रुपये हैं। पत्नी नेहा पाठक के पास एक लाख 46 हजार रुपये हैं। सुब्रत के पास 23 लाख रुपये कीमत की मर्सडीज वेंज है। पत्नी नेहा पाठक के पास सात लाख रुपये कीमत की मारुति इग्निस गाड़ी है। सुब्रत के पास 180 ग्राम सोना है। असलहा में एक राइफल, पिस्टल व डबल बैरल है। पत्नी के पास 516 ग्राम सोना है। 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आठ में बरी हो चुके हैं। तीन विचाराधीन हैं। सुब्रत ने वर्ष 2017-18 में 13,15,540 रुपये का आयकर रिटर्न भरा है। वर्ष 2013-14 में 10,55,198 रुपये का आयकर रिटर्न भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed