{"_id":"61f4488729af305d643a57aa","slug":"congress-candidate-ambareesh-from-akbarpur-raniyan-is-opposed-in-the-party-on-the-ticket-akbarpur-news-knp6776449182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर-रनियां से कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश को टिकट पर पार्टी में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर-रनियां से कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश को टिकट पर पार्टी में विरोध
विज्ञापन
कानपुर देहात। कांग्रेस ने अकबरपुर-रनियां सीट पर अंबरीश सिंह गौर को टिकट दिया है। उनको टिकट मिलने के बाद अब एक धड़े ने विरोध शुरू किया है। शुक्रवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव की अगुवाई में माती में जुटे कांग्रेसियों ने टिकट बदलने की मांग कर सामूहिक इस्तीफा प्रदेश पदाधिकारी को भेजा है।
अकबरपुर-रनियां से कांग्रेस में टिकट के कई दावेदार थे। पार्टी नेतृत्व ने 26 जनवरी को अंबरीश सिंह गौर का टिकट फाइनल किया। अब इसको लेकर पार्टी में ही घमासान मचा है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रवि सिंह गौर व कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तुफैल अहमद खान आदि ने विरोध जताकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी को आपत्ति भेजी है।
विज्ञापन
टिकट के लिए रुपये लेनदेन का भी आरोप लगाया है। रवि सिंह गौर ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में धांधली की गई है। जिसे टिकट दी गई है उस पर एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज है।
मांग उठाई कि अंबरीश सिंह गौर का टिकट रद्द किया जाए। सभी ने विरोध स्वरूप सामूहिक इस्तीफा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। इस दौरान शिवबरन सिंह चौहान, स्वामी नाथ गिरि, मनोज वर्मा, प्रहलाद सिंह, बबलू द्विवेदी, गोपाल ओमर, नरेंद्र चंचल आदि मौजूद रहे।