फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress announced to take to the streets to protest inflation and unemployment

यूपी: महंगाई ओर बेरोजगारी का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने किया सड़कों पर उतरने का एलान

Tue, 05 Nov 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress announced to take to the streets to protest inflation and unemployment
कांग्रेस नेता अजय कपूर प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
केंद्र की भाजपा सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का एलान किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने 10 दिवसीय विरोध कार्यक्रम तय किया है। यह जानकारी पार्टी के ओवरब्रिज स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने दी। 
विज्ञापन


अजय कपूर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश में इस समय बेरोजगारी चरम पर है। अर्थव्यवस्था बदहाल है। किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी का ही दबाव था कि मोदी सरकार आरसेप नाम से चीन समेत 16 देशों से करने जा रही अनुबंध को वापस लेने को बाध्य हुई।
विज्ञापन


 

कहा कि यदि आरसेप लागू हो जाता है तो आयातित शुल्क 80 से 90 फीसदी कम होता है। इससे देश में बनने वाली चीजों के सापेक्ष विदेशी चीजे सस्ती हो जाती और देश के कुटीर उद्योग तबाह हो जाते। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर पार्टी 6 तथा 7 नवंबर को ब्लॉक, तहसील, कचहरी व कालेज में सरकार की नीतियों के विरोध में पर्चे वितरित करेगी। 8, 9 नवंबर को आर्थिक मंदी तथा सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं होंगी।

10 नवंबर को जिले की मुख्य बाजारों में कांग्रेसी बर्तन लेकर प्रदर्शन करेंगे। 11 नवंबर को महंगी शिक्षा, निजीकरण व बेरोजगारी के सवालों पर लोगों से राय लेंगे। 12 तथा 14 नवंबर को किसान समस्याओं को लेकर सुनवाई करेंगे। 15 नवंबर को जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन होगा।

इसके साथ ही 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू के सपनों का भारत थीम पर एक सेमिनार का भी आयोजन होगा। प्रेसवार्ता के दौरान फतेहपुर के पूर्व सांसद व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सचान, जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव, अमित शुक्ला, विवेक शुक्ला, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, जंग बहादुर सिंह, सुभाष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed