फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress allegation on bjp to break CBI and RBI

भाजपा पर कांग्रेस ने किया करारा हमला, सीबीआई-आरबीआई को तोड़ने का लगाया आरोप

Thu, 08 Nov 2018 10:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Congress allegation on bjp to break CBI and RBI
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में कांग्रेस विचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान हो गई है। साढे़ चार साल के काम में केंद्र सरकार ने जो वादे किए उसे पूरे नहीं किया। अब धर्म में आम जनमानस को उलझाने का प्रयास हो रहा है। सीबीआई और आरबीआई की व्यवस्था तक चरमरा गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में कांग्रेस विचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया उन्हें पूरा नहीं किया गया। बैंकिंग व्यवस्था चरमरा रही है। आरबीआई गवर्नर ने सरकार से कहा कि आर्थ्क ढांचा कमजोर हो रहा है। आरबीआई और सीबीआई को तोड़कर निजी संस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह राफेल सौदे में केंद्र सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। नामी गिरामी और कार्य अनुभव वाली कंपनियों से सौदे के बजाए कर्ज में डूबे उद्योगपति को लाभ दिलाया गया है। देश में किसान परेशान हैं। मजदूर पलायन कर  रहे हैं। देश में नाम बदलने की राजनीति पर कहा कि नाम नहीं सूरत बदलिए तो अच्छा होगा तभी विकास माना जाएगा। सिर्फ लोगों को भाजपा धोखा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed