{"_id":"600496688ebc3e32e764f26f","slug":"congress-akbarpur-news-knp6065784155","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
सिकंदरा में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी जुबैर खां।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। महमूदपुर गांव में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के प्रभारी जुबैर खां ने किसानों के साथ बैठक की। कहा कि पार्टी न्याय पंचायत स्तर पर संगठन के सृजन का अभियान चला रही है। कृषि कानूनों की चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
राष्ट्रीय सचिव जुबैर खां ने बैठक में कहा कि कृषि कानून के खिलाफ किसान धरना दे रहे हैं। सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। कहाकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां कृषि कानूनों का पालन नहीं किया जाएगा। देश के बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बनाए गए हैं। पूर्व सासंद राकेश सचान ने कहा कि कांग्रेस न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे। कहाकि यमुना नदी से नहरों में पानी लाने के लिए अमराहट पंप कैनाल योजना कांग्रेस की ही देन है। जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, अमरीश गौर, महावीर यादव, देवेंद्र पांडेय, मनोज वर्मा, सुलेमान नेता, अरविंद पाल, आदर्श कटियार, साहिद अली, अनूप कटियार, अश्विनी कुमार, अनुरुद्ध सिंह राठौर मौजूद रहे।