फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conditional permission granted to open ten coaching centers in Kakadev.

Kanpur News: काकादेव में सशर्त दस कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति

Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Conditional permission granted to open ten coaching centers in Kakadev.
कानपुर। केडीए ने काकादेव में सील किए गए 10 कोचिंग सेंटरों को सशर्त खोलने की अनुमति दे दी है। संचालकों को 15 दिन से दो माह में फॉयर सहित सभी मानक पूरे करने और नियमानुसार नक्शा पास कराना होगा। सोमवार से कोचिंग संचालकों ने मानकों को पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन



पिछले दिनों केडीए में एमएलसी अरुण पाठक की अगुवाई में कोचिंग संचालकों के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान कानपुर कोचिंग एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सतेंद्र कटियार, शिक्षक संदीप तिवारी, रिंकू राठौर, राम शुक्ला और मोहित ने अपनी समस्याएं उठाई थी। कहा था कि कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। संचालकों को भी नुकसान हो रहा है। विचार-विमर्श के बाद काकादेव के दस कोचिंग संचालकों ने सभी मानक पूरे करने का हलफनामा केडीए को दिया। इन दस संचालकों को सशर्त कोचिंग खोलने की अनुमति दी गई हैं। उन्हें सभी मानक पूरे करने होंगे।
विज्ञापन


यह करना होगा संचालकों को
प्रवेश और निकास द्वार के अलग-अलग गेट करने होंगे। बेसमेंट की गतिविधियों को पूरी तरह बंद होंगी। फायर एनओसी के साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम करने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला
22 जून को लखनऊ में अग्निकांड के बाद केडीए ने कानपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। काकादेव के कई नामी कोचिंग सेंटर मानक पूरे न करने पर सील किए गए थे। अन्य क्षेत्रों में भी बेसमेंट में हो रही गतिविधियों पर कार्रवाई हुई थी।


कोचिंग संचालकों से मानक पूरा करने का हलफनामा लिया गया है। जिसके आधार पर उन्हें कोचिंग खोलने की अनुमति दी गई है। मानकों को सीमित समय में पूरा करना होगा।

- अभय कुमार पांडेय, सचिव केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed