{"_id":"5cf69480bdec2207140c7a62","slug":"complaint-of-farmers-by-encroaching-the-assistant-general-manager-of-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक का घेराव कर किसानों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक का घेराव कर किसानों ने की शिकायत
Tue, 04 Jun 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक का ग्रामीणों ने किया घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालाैन के कदौरा में बैंक की योजनाओं को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य के लिए कस्बे में लगाए गए वित्तीय साक्षरता शिविर में आए आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने कस्बे की आर्यावर्त बैंक शाखा में प्रबंधक द्वारा अभद्रता करने व बैंकिंग सुविधाओं के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया।
किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सहायक महाप्रबंधक किसानों के साथ बैंक पहुंच गए। जहां उन्होंने बैंक में तमाम खामियों पर प्रबंधक की फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार न किया गया तो प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर पर इलाहाबाद बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन 3 जून से 7 जून तक कराया जा रहा है।
मंगलवार को मुख्य अतिथि आरबीआई कानपुर के सहायक महाप्रबंधक जगदीश नारायण भट्ट व एलडीएम एसके शर्मा पहुंचे। जैसे ही मुख्य अतिथि भट्ट गोष्ठी को संबोधित करने के लिए उठे। वैसे ही क्षेत्र के किसान गोष्ठी में पहुंच गए और महाप्रबंधक का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। महाप्रबंधक के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि सरकार बड़ी बड़ी योजनाओं की बात करते है, लेकिन धरातल पर योजनाएं कहीं नजर नहीं आती।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कस्बे में खुली आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक वसीम खां आएदिन किसानों से अभद्रता करते है। इतना ही नहीं किसान क्रेडिड कार्ड व अन्य सुविधाओं के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। मामले को बढ़ता देख महाप्रबंधक ने बैंक का निरीक्षण करने की बात कही और ग्रामीणों के साथ कस्बे की आर्यावर्त बैंक पहुंच गए। उनके बैंक पहुंचते ही बैंक में हड़कंप मच गया।
बैंक में घुसते ही उन्हें जमीन में एक महिला ग्राहक बैठी मिले, जिसे देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक में शिकायत रजिस्टर, ग्राहक मीटिंग रजिस्टर मांगा। जिस पर बैंक अधिकारी बगले झांकते नजर आए। उन्होंने बैंक में नोटिस बोर्ड न होने से भी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि किसानों की शिकायत पर बैंक का निरीक्षण किया था। बैंक में काफी कमियां पाई गई हैं जिसको लेकर बैंक मैनेजर को चेतावनी दे दी गई है। इसके साथ वह अपनी रिपोर्ट आर्यावर्त बैंक के उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कैलाश खरे, उरई इलाहाबाद बैंक मैनेजर राहुल सिंह, अमित सिंह, सन्तोष कुमार, रोशन बेग, नूरहसन सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।