{"_id":"5b6fea6442c7923a27583d27","slug":"complaint-in-portal-of-kanpur-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र पोर्टल पर कर सकेंगे शिकायत, 24 घंटे में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पोर्टल पर कर सकेंगे शिकायत, 24 घंटे में होगी सुनवाई
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:14 PM IST
सार
- सीएसजेएमयू की कुलपति ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार करवाने के दिए निर्देश
- लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, सस्पेंड भी किया जाएगा
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में डिग्री, मार्कशीट, फीस सहित तमाम कामों के लिए छात्रों को बार-बार चक्कर लगवाने वालों की अब खैर नहीं होगी। एक ऐसा पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसमें छात्र कहीं से भी अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही होगी। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड तक किया जा सकता है।
शनिवार को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने सिस्टम मैनेजर को एक माह के अंदर यह पोर्टल तैयार करने को कहा है। इस पोर्टल को 11 सितंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लांच किया जाएगा।
कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि कई बार दूरदराज से आने वाले छात्रों को कर्मचारी परेशान करते हैं। यह समस्या दूर करने के लिए ही पोर्टल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की जाएंगी।

कॉलेज वाले परेशान करें तो भी करें शिकायत
प्रो. नीलिमा ने बताया कि इस पोर्टल पर कॉलेज संबंधी समस्या का भी निस्तारण कराया जाएगा। अगर कोई कॉलेज प्रशासन छात्र को परेशान करता है तो भी वह शिकायत कर सकता है। छात्र चाहेंगे तो उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।
बड़ा कदम साबित होगा यह पोर्टल
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कुलपति ने इसे सही तरीके से लागू कर दिया तो विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की पोल खुल जाएगी। छात्रों और शिक्षकों का भी मानना है कि विश्वविद्यालय में कोई भी काम बगैर घूस नहीं होता है।