{"_id":"30b88f8168213084fb44b47f1fa52f24","slug":"commotion-at-substation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्रा के मर्दनपुर सबस्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्रा के मर्दनपुर सबस्टेशन पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा के मर्दनपुर में बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया तो कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अफसर नहीं पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक मर्दनपुर और उसके आस-पास के क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से सिर्फ रात में ही एक या दो घंटे सप्लाई दी जा रही है। गांव के आनंद दीक्षित, अवधेश दीक्षित, जीतू कठेेरिया, भीमसेन कठेरिया, माला, कंचन, शांति देवी और माया ने बताया कि बिजली नहीं मिलने से उनकी दिनचर्चा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
पीने के पानी के लिए भी उन्हें हैंडपंप के सहारे रहना पड़ रहा है। सबस्टेशन पर कर्मचारियों से जानकारी की तो उन्होंने फाल्ट होने की बात कहकर टरका दिया। कई बीत जाने के बाद भी सप्लाई नहीं सुधरी तो शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद सभी एकत्रित होकर सबस्टेशन पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
दो घंटे कटौती, कई जगह फॉल्ट से बत्ती गुल
शहर में शुक्रवार दोपहर दो घंटे बिजली कटौती से पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में फाल्ट से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। दोपहर 1:20 बजे से 3:20 बजे तक रोस्टरिंग रही। खलासी लाइन क्षेत्र में दोपहर 11:25 बजे से 1:10 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
आरपीएच न्यू सबस्टेशन के तिकुनिया फीडर से ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बाधित रही। आजाद नगर सबस्टेशन के एएल-वन फीडर से ब्रेक डाउन होने से आलू मंडी में शाम साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे तक बत्ती गुल रही। गंगा बैराज में केबल में आग लगने से म्योर मिल और माल रोड फीडर को बंद रखना पड़ा।
इससे शाम 4:40 बजे से शाम 6:12 तक बत्ती गुल रही। जी-8 फीडर के ट्रिप हो जाने से इस्पात नगर में बिजली आपूर्ति सुबह 7:55 से 8:24 तक बंद रही। पनकी सबस्टेशन में फाल्ट से से गुमटी और फजलगंज में सुबह सवा आठ बजे से आधा घंटे तक बिजली बंद रही।