फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Come forward to uproot BJP from power: Shivpal

भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए आगे आएं: शिवपाल

Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Come forward to uproot BJP from power: Shivpal
कार से संबोधित करते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। लखनऊ से फर्रुखाबाद जाते समय शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। शिवपाल यादव यहां कुछ मिनट रुके। उन्होंने चलो गांव की ओर अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। भाजपा ने जितने वादे जनता के साथ किए, वे सब झूठे साबित हो रहे हैं। बिजली, डीजल व पेट्रोल के दाम के साथ ही सूबे में भ्रष्टाचार का ग्राफ भी बढ़ा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवपाल सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गुड्डी शाक्य, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष छिबरामऊ लोकेंद्र यादव, जिला सचिव साबिर खां, मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू, नजीम अली, सर्वेश यादव, आशीष यादव, बबलू यादव, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed