फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold wave, Heart attack increased due to uncontrolled BP, four died

सर्दी का सितम: अनियंत्रित बीपी से हार्ट अटैक बढ़ा, चार की मौत

Sun, 02 Jan 2022 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 11:01 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि ठंड में क्रोनिक रोगी खासतौर पर सतर्क रहें। ठंड से बचाव करें और दवा की डोज दुरुस्त करा लें।

विज्ञापन
cold wave, Heart attack increased due to uncontrolled BP, four died
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कड़ाके की ठंडी में रोगियों का ब्लडप्रेशर अनियंत्रित हो रहा है। रोगी सीने में भारीपन और एंजाइना का शिकायत लेकर कॉर्डियोलॉजी की इमरजेंसी में आ रहे हैं। रविवार को चार रोगियों की मौत हो गई। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने से हृदयरोग की समस्या बढ़ने के साथ गुर्दा रोगियों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन


कई रोगियों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। दमा और अस्थमा रोगियों को ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है। गंभीर हालत वाले कई रोगियों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। रविवार को सिविल लाइंस के रहने पर अनुपम (63) की हृदयाघात से मौत हो गई।
विज्ञापन


तड़के उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, फिर बेहोशी आ गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के अस्पताल ले गए, लेकिन मौत हो गई। इसी तरह वीरेंद्र वर्मा (60) की हार्टअटैक से मौत हुई। वह गुर्दा रोगी थे। उनकी डायलिसिस हो रही थी। कल्याणपुर के अनुज कुमार (55) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन दिन पहले ही निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर लौटे थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद मौत हो गई। जाजमऊ के नसीम (56) की दमा से मौत हुई। ठंड की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।

परिजन शनिवार देररात लालबंगला स्थित एक अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बची। ब्रेन अटैक के सात रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि ठंड में क्रोनिक रोगी खासतौर पर सतर्क रहें। ठंड से बचाव करें और दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed