फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching operator raped a student on the pretext of marriage in Kanpur

छात्रा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने किया यौन शोषण, पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 07 May 2022 07:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 07:32 AM IST
सार

कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई छात्रा से कोचिंग संचालक ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का झांसा देकर शांत कर दिया। इस बीच आरोपी के कहीं और शादी रचाने पर पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Coaching operator raped a student on the pretext of marriage in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बर्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा को शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। बाद में कहीं और शादी रचा ली। छात्रा ने कोचिंग संचालक, उसके भाई और परिजनों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बर्रा, हरदेव नगर की छात्रा ने पुलिस ने को बताया कि उसने बर्रा दो स्थित युवा एकेडमी में पांच साल पहले प्रवेश लिया था तभी श्याम नगर निवासी कोचिंग संचालक अविनाश पांडेय उर्फ अटल प्रकाश पांडेय ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर कोचिंग में ही कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि छात्रा के बैंक खाते में अपने  भाई राहुल का मोबाइल नंबर अपडेट करा कर खाते से कई बार में रुपये पार किए। छात्रा की सोने की चेन व नकदी भी हड़प ली। बीते जून 2021 में छात्रा ने अविनाश के घर पर शादी की बात की तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला थाने में पहुंचने पर शादी का आश्वासन देकर अविनाश ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की छात्रा ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बर्रा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed