फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Co-operative union secretary suspended in urea black marketing, action taken on Amar Ujala's initiative

यूरिया की कालाबाजारी में सहकारी संघ का सचिव निलंबित, अमर उजाला की पहल पर हुई कार्रवाई

Thu, 08 Oct 2020 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Co-operative union secretary suspended in urea black marketing, action taken on Amar Ujala's initiative
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर एक और कार्रवाई हुई है। गाजीपुर सहकारी संघ के सचिव मानसिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके पहले जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह द्वारा आईएफएफडीसी सुजरही के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने खरीफ के सीजन में यूरिया की कालाबाजारी का अभियान चलाया। इस पर डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर तहसील स्तर पर जांच कमेटी गठित की गई और अधिक यूरिया बेचने वाली समितियों व दुकानों की कराई गई।
विज्ञापन


 

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह की जांच में गाजीपुर के सहकारी संघ से करीब 2400 बोरी यूरिया 16 किसानों के नाम पर बेचने का मामला सामने आया। बाद में कृषि अधिकारी ने 16 किसानों का सत्यापन किया, लेकिन उसमें मात्र छह किसान ही मिले।

2400 बोरी यूरिया छह किसानों को दे दी। बता दें कि चार अगस्त को आई 3200 मीट्रिक टन यूरिया को समिति और इफ्को के प्राइवेट बिक्री केंद्र से लाखों के वारे न्यारे किए गए। जब जांच टीम ने समितियों और दुकानों से बेची गई खाद की जांच शुरू हुई तो पोल खुली।

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि गाजीपुर सहकारी संघ में यूरिया बेचने में अनियमितता पाई गई है। जिन लोगों ने अधिक मात्रा में यूरिया खरीदी है। उनसे पूछताछ की गई, तो पता चला कि कम मात्रा में यूरिया लाए हैं। सचिव मानसिंह ने ई-पॉस मशीन से यूरिया की बिक्री न करके मैनुअल ढंग से बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed