फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CO Ghatampur's son molested BJP leader, harassed youth who protested against IG

भाजपा नेत्री से छेड़छाड़ का मामला: सीओ के बेटे पर लगे हैं आरोप, आईजी से मिला विरोध करने वाला प्रताड़ित युवक

Tue, 23 Aug 2022 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 06:31 AM IST
सार

कानपुर की बिधनू निवासी एक भाजपा नेत्री ने कानपुर आउटर में तैनात सीओ घाटमपुर के पुत्र पर उससे छेड़खानी का आरोप लगाया था। वहीं, सीओ ने घटना के वक्त विरोध करने वाले युवक पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित युवक आईजी रेंज से मिला और सीओ घाटमपुर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
CO Ghatampur's son molested BJP leader, harassed youth who protested against IG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आउटर के एक सीओ के बेटे पर लगे छेड़छाड़ के आरोप में महिला को बचाने वाले पड़ोसी रेशू यादव ने सोमवार को आईजी रेंज से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। सीओ पर पुत्र मोह में पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की। वहीं, सोमवार को पीड़ित महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

न्यू आजाद नगर बिधनू निवासी रेशू यादव ने बताया कि महिला से सीओ के बेटे ने छेड़खानी की थी। उसे बचाया था। आरोप है कि सीओ ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए।  विवेचना में साक्ष्य न मिलने पर नाम हटा दिया गया तो सीओ ने दोबारा जांच खुलवा दी। आईजी रेंज प्रशांत कुमार के अनुसार एडिशनल एसपी को जांच सौंपी जा चुकी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 मुझे भी फर्जी फंसा देंगे सीओ
पीड़िता का एक वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने सन 2021 को हुई घटना के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीओ पर आरोप लगाया कि वह उन्हें भी झूठे मुकदमें में फंसाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कानपुर के बिधनू निवासी एक भाजपा नेत्री ने कानपुर आउटर में तैनात सीओ घाटमपुर के पुत्र पर उससे छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला का दावा है कि सीओ ने पुत्र मोह में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए घटना के वक्त विरोध करने वाले युवक पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

एसपी आउटर ने शिकायत मिलने पर जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है। बिधनू, सतबरी रोड निवासी महिला ने अधिकारी को बताया कि पिछले साल फरवरी माह में सीओ घाटमपुर के बेटे ने कार से उनकी स्कूटी का पीछा किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद उनके पड़ोसी रेशू यादव समेत कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। शिकायत आजाद नगर पुलिस चौकी में की, लेकिन वहां समझौता करा दिया गया।

घटना के वक्त सीओ लखनऊ में तैनात थे। आरोप है कि कुछ समय पहले घाटमपुर सीओ बनने के बाद रेशू व उसके परिजनों के खिलाफ बिधनू थाने में फर्जी तरीके से दो रिपोर्ट (अपराध संख्या 111/22,114/22) दर्ज करा दीं। दोनों ही मामलों की विवेचनाओं में रेशू और उसके परिजन बेकसूर साबित हुए। इसके बाद सीओ ने फिर से जांच शुरू करा दी। इससे तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, एसपी आउटर से की है। 

मेरे पास पीड़ित व्यक्ति आया था मैने शिकायत सुनी है। पता करने पर मालूम हुआ कि एसपी ने पहले ही इस मामले की जांच एडीशनल एसपी को सौंप दी है। उनकी जांच रिपोर्ट में क्या आता है, उसके अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। 
-प्रशांत कुमार, आईजी रेंज कानपुर

 

सीओ घाटमपुर टीबी सिंह और उनके बेटे की शिकायत मिली है। इस मामले में मैने एडीशनल एसपी को जांच सौंप दी है। संपत्ति से जुड़ा यदि कोई मामला है तो उसके लिए रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दूंगा।  -तेज स्वरूप सिंह,  एसपी कानपुर आउटर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed