राजबब्बर के इस सवाल पर सीएमएस को छूटा पसीना, कई बार हड़बड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों से पूछे हालचाल, एसएनसीयू वार्ड भी देखा
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने जनरल वार्ड एफ-वन में भर्ती मरीज रामू निवासी गिरधरपुर हरदोई से दवा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दवा और उपचार ठीक मिल रहा है। इसके बाद वह बच्चों के एसएनसीयू वार्ड में गए और बाहर से ही यहां तैनात चिकित्सीय स्टाफ से लेकर बच्चों के उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पीडियाट्रिक वार्ड एफ-13 में जाकर मरीजों से हालचाल लिए।
अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं हैं तो बच्चों का इलाज कैसे
एसएनसीयू में चार डॉक्टरों की जरूरत है और एक ही चिकित्सक मौजूद है तो अव्यवस्था होना लाजिमी है। प्रदेश सरकार इस मामले में लीपापोती का इंतजाम करने में लगी है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। कांग्रेस के सक्रिय होने के बाद ही सरकार ने जांच के लिए लखनऊ से टीम भेजी है।