{"_id":"6392d638b2227f120d19fe7c","slug":"cm-yogis-kanpur-visit-sp-mla-stopped-by-the-police-congress-state-secretary-detained","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi: निकाय चुनाव से पहले योगी का दौरा, सपा विधायक को पुलिस ने घर में रोका, कांग्रेस प्रदेश सचिव नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi: निकाय चुनाव से पहले योगी का दौरा, सपा विधायक को पुलिस ने घर में रोका, कांग्रेस प्रदेश सचिव नजरबंद
Fri, 09 Dec 2022 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:02 PM IST
सार
सीएम योगी के कानपुर आगमन के मद्देनजर सपा विधायक और कांग्रेस प्रदेश सचिव को नजर बंद किया गया है। साथ ही, कुछ अन्य विरोधियों को भरी हाउस अरेस्ट में किया गया है।
विज्ञापन
विधायक के घर के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले सीएम योगी कानपुरवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम आज वीएसएसडी कॉलेज में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी के कानपुर भ्रमण के दौरान कोई ज्ञापन या धरना प्रदर्शन नहीं हो। इस कारण कानपुर प्रशासन ने आर्यनगर से समाजवादी विधायक अमिताभ बाजपेई को उनके आवास पर नजरबंद किया है। साथ ही, कुछ अन्य विरोधियों को को हाउस अरेस्ट में किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा विधायक इरफान सोलंकी प्रकरण और शहर में फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मच्छरदानी भेंट करने की योजना बनाई थी। साथ ही, उनको ज्ञापन भी सौंपा जाता।
Trending Videos
वहीं, कांग्रेस नेता, प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने बर्रा-2 स्थित आवास पर नजरबंद किया है। कांग्रेसी शहर में फैले डेंगू और मलेरिया को लेकर सीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। ऐसे में विपक्षी नेताओं को कहना है कि मुख्यमंत्री के आते ही हर बार की तरह इस बार हमारे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।