फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi will hand over 50 schemes of 500 crores to Kanpur

यूपी: उपचुनाव से ठीक पहले सीएम योगी आज कानपुर को देंगे 500 करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात

Mon, 16 Sep 2019 01:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will hand over 50 schemes of 500 crores to Kanpur
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उपचुनाव की तरीख तय हो गई। कानपुर की भी एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। कानपुर लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है। ऐसे में भाजपा इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है। अब उपचुनाव से ठीक पहले सीएम योगी शहर को 500 करोड़ की सौगात दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को शहर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में होगा। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे सुबह 11:20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


 

इन योजनाओं में दो प्रधानमंत्री आवास योजनाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री 496.92 करोड़ की कुल 50 योजनाएं शहर को समर्पित करेंगे। इनमें करीब 15 योजनाएं गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं। घंटाघर में लाइटिंग सिस्टम का लोकार्पण भी शास्त्रीनगर से करेंगे।

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सुबह जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

कुछ प्रमुख योजनाएं, जिनका लोकार्पण होगा

महाबलीपुरम पार्क पार्ट-सी में हुआ सुंदरीकरण 
सत्यम विहार पार्क का सुंदरीकरण
इंदिरा पार्क, निराला नगर का सुंदरीकरण
स्मार्ट सिटी के तहत दो स्कूलों में बनीं ई-पाठशालाओं का लोकार्पण

इन योजनाओं का शिलान्यास

शताब्दी नगर, जवाहरपुरम पनकी में आवासीय भवनों को निर्माण
दो तालाबों का जीर्णोद्धार, पांच चेकडैम का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed