{"_id":"67de141fcd09b704740d049d","slug":"cm-yogi-will-come-to-kanpur-tomorrow-will-conclude-bithoor-mahotsav-after-reviewing-development-plans-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कल कानपुर आएंगे CM योगी…चार घंटे तक रुकेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ करेंगे बिठूर महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कल कानपुर आएंगे CM योगी…चार घंटे तक रुकेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ करेंगे बिठूर महोत्सव का समापन
Sat, 22 Mar 2025 07:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 22 Mar 2025 07:06 AM IST
सार
Kanpur News: विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री बिठूर महोत्सव में के समापन समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर नगर निगम की ओर से वर्तमान में शहर में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 मार्च को कानपुर शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वह चुन्नीगंज में मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस स्थित प्रेसीडेंसियल सुइट निर्माण को देखने जाएंगे। फिर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, यातायात, जयपुरिया व दादानगर क्रासिंग ओवरब्रिज समेत दूसरी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वह शहर में इस दौरान गंगा रिवर फ्रंट, उसे बिठूर के परियर पुल तक गंगा पथ के रूप में जोड़ने पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिठूर महोत्सव में के समापन समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर नगर निगम की ओर से वर्तमान में शहर में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को 320 सफाई कर्मचारी लगाकर मुख्यमंत्री के रूट पर काम कराया गया। लाल इमली के पास नगर निगम के कर्मचारी लाइटें ठीक करते रहे। देर शाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों संबंधी समीक्षा किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 11 बजे सुबह: मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
- 11 :30 बजे: चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण शुरू करेंगे।
- 12:00 बजे: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
- अपराह्न 2:00 बजे: नवीन सभागार से निकल कर पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के लिए रवाना होंगे।
- 3:30 बजे तक: बिठूर महोत्सव में संबोधन, प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन। फिर हेलीकाप्टर से बिठूर से रवाना होंगे।