फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi wants to win this seat of UP in every situation

यूपी की इस सीट पर हर हाल में जीत चाहते है सीएम योगी, नवरात्र के पहले दिन प्रत्याशी घोषित करेगी भाजपा

Mon, 23 Sep 2019 02:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi wants to win this seat of UP in every situation
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा जल्द ही कांग्रेस सहित अन्य दलों को तगड़ा झटका देते हुए एक बड़ा दांव खेल सकती है। उपचुनाव के लिए सभी दलों ने चुनावी मैदान में जंग की तैयारी कर ली है। ऐसे में अब भाजपा को 60 से अधिक दावेदाराें में से किसी एक को उत्तर प्रदेश की गोविंद नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करना है।
विज्ञापन


गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा 29 सितंबर को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। इसी दिन नवरात्र का पहला दिन है। 30 सितंबर को प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा शुभ मुहूर्त के इंतजार में है, फिलहाल पितृ पक्ष होने की वजह से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


 

उप चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से 60 से अधिक दावेदार बताए जा रहे हैं। इन सभी के आवेदन पत्र जिला और क्षेत्रीय इकाई से होकर प्रदेश तक भेजने की बात कही जा रही है। पार्टी के नियमों के अनुसार क्षेत्रीय इकाई से पांच और प्रदेश इकाई से दो नाम राष्ट्रीय इकाई को फाइनल प्रत्याशी चुनने के लिए भेजे गए हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि प्रत्याशी का चयन भी हो चुका है। शुुभ मुहूर्त के इंतजार में अभी इसकी घोषणा रुकी हुई है। इस बीच पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। रविवार को पार्टी की बैठक में तय किया गया कि तीन से लेकर दस अक्तूबर तक चार बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पहला महिला सम्मेलन, दूसरा छह अक्तूबर को युवा सम्मेलन, नौ अक्तूबर को अनुसूचित मोर्चा और आठ अक्तूबर को पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन होगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि इन सम्मेलनों में प्रभावशाली नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed