फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi said Riots used to happen during SP government, neither curfew was imposed nor riots happened in seven

Kanpur Dehat: सीएम योगी बोले- सपा की सरकार में होते थे दंगे, सात साल में न कर्फ्यू लगा...न दंगा हुआ

Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सीएम योगी ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये रामभक्तों पर गोलियां चलाएंगे और दूसरी तरफ आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेंगे। यह समाजवादियों का चरित्र है।

विज्ञापन
CM Yogi said Riots used to happen during SP government, neither curfew was imposed nor riots happened in seven
कानपुर देहात में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज लोकसभा के झींझक में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि सपा की सरकार रामभक्तों पर गोली चलाती थी। भाजपा की सरकार आयी तो राममंदिर बन गया। कहा कि सपा की सरकार में दंगे होते थे। सात साल से भाजपा की सरकार है। प्रदेश में न कर्फ्यू लगा न दंगा हुआ।

विज्ञापन

यहां मुख्यमंत्री ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा आंतकवादियों व माफियाओं को बढ़ावा देती है। पिछले दिनों ही मातम मनाने संवेदना जताने अखिलेश यादव माफिया के घर गए थे। कहा कि अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था। ये रामभक्तों पर गोलियां चलाएंगे और दूसरी तरफ आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेंगे।

विज्ञापन

सपा ने जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया
यह समाजवादियों का चरित्र है। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। समाजवादी ने जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। कटाक्ष किया कि ये दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। ये परिवार के हित के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। सपा में गुंडागर्दी थी। लड़कियां सुरक्षित नहीं थी। कहा कि ये राम द्रोही हैं। दूसरी तरफ रामभक्त हैं।

प्रदेश में माफिया व अपराधी के लिए कोई जगह नहीं
हम देश प्रेम और नए भारत की बात करते हैं। भाजपा का संकल्प देश के नाम पर है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए चुनाव लड़ रही है। नए प्रदेश में माफिया व अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। अब बेटी व्यापारी सुरक्षित है। एक जिला एक उत्पाद के जरिए हर जिले को वैश्विक पहचान दिलाने काम हो रहा है। यहां कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, संदीप सिंह, विधायक पूनम संखवार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed