फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi In Kanpur,  said If Congress comes to power, it will harm the country, SP had opened fire on Ram devot

CM Yogi In Kanpur: योगी बोले- कांग्रेस सत्ता में आई तो देश का अहित करेगी, सपा ने राम भक्तों पर चलाई थी गोलियां

Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में भाजपा की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन आतंकवादियों के लिए दिल मे नरमी रखते हैं। आप लोग समझ लीजिए ऐसी सरकार आएगी, तो क्या होगा। आप लोग भाजपा के प्रयाशियों का समर्थन करें।

विज्ञापन
CM Yogi In Kanpur,  said If Congress comes to power, it will harm the country, SP had opened fire on Ram devot
कानपुर में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। यहां बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क, किदवई नगर में लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी की जनसभा मंच में तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता समेत छात्र संघ नेता पीयूष सिंह और आलोक पांडेय "अक्खड़" भाजपा में शामिल हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पटका पहनकर सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश में सभी जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिला है। वहीं, सीएम योगी ने अपना संबोधन कानपुर को नमन करते हुए शुरू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा आएगी, तो संविधान बदलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं
उनसे पूछिये की संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किसने किया है। रंगनाथ और सच्चर कमेटी इसका उदाहरण है। कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। यह सत्ता में आएंगे, तो देश का अहित करेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कानपुर और कानपुर देहात की जनता को निर्णय लेना है।

कांग्रेस ने हमेशा अपना विकास किया है
बहनों और भाइयों जनता जनार्दन को राष्ट्र के विकास में मोदी जी के समर्थन में खड़ा होना है। मोदी जी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। कांग्रेस ने हमेशा अपना विकास किया है। इनको पाकिस्तान की चिंता होती है। इनकी चिंता भारत की आस्था, संस्कृति की नहीं है। 2014 से पहले देश मे विस्फोट होते थे।

भारत छेड़ता नहीं है, अगर छेड़ा...तो छोड़ता नहीं है
आतंकवाद पर मोदी सरकार ने हमला किया है। अब पताका भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है। भारत छेड़ता नहीं है, अगर छेड़ा तो छोड़ता नहीं है। नमामि गंगे के क्षेत्र में जो काम किया है। वह भारतीय जनता पार्टी ने सफलता प्राप्त की है। गंगा में गिरता सीसामऊ नाला बंद कर दिया गया है। बहनों भाइयों हर गरीब के घर मे शौचालय बना है।

सपा सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी
कई योजनाएं मिल रही हैं। आपकी आस्था का सम्मान मिल रहा है। कांग्रेस के एक बुद्धिमान कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी। यह लोग सत्ता में आएंगे, तो क्या करेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है। इसका श्रेय आपको जाता है।

कहा- आप लोग भाजपा के प्रयाशियों का समर्थन करें
आपने उन्हें बार-बार चुना है। हम देश की जनता के साथ हैं। इंडी गठबंधन आतंकवादियों के लिए दिल मे नरमी रखते हैं। आप लोग समझ लीजिए ऐसी सरकार आएगी, तो क्या होगा। आप लोग भाजपा के प्रयाशियों का समर्थन करें। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सत्यदेव पचौरी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed